इंटरनेट डेस्क। जब भी मेकअप की बात होती है तो लिपस्टिक की बात सबसे पहले होती है , लड़कियां चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए और कोई मेकअप करें ना करें। पर वह होंठ पर लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलती। इसको लगाने से उनके चेहरे की खूबसूरती और निखर जाती है। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है कि आपके ऊपर लिपस्टिक का हर शेड्स अच्छा लगेंगा लेकिन आज हम आपको कुछ एेसे लिप शेड्स के बारे में बताएंगे जिनके बिना आपकी खूबसूरती अधूरी है।

लाइट पिंक लिप शेड्स: लाइट पिंक लिप शेड्स कॉलेज जाने वाली लड़कियां के लिए बैस्ट है। इसको लगाने से आपके होंठ गुलाब की तरह खिले-खिले लगेंगे। लाइट पिंक लिप शेड्स को किसी भी ड्रैस के साथ लगा जा सकता है।

चेरी लिप शेड्स: चेरी लिप शेड्स को आप किसी पार्टी या फंक्शन पर जाने के लिए लगा सकते हैं। ये लिप शेड्स हर तरह की लिप्स पर अच्छा लगता है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही है तो इस लिप शेड्स को जरूर ट्राई करें।

न्यूड लिप शेड्स: जिन महिलाओं को ज्यादा गहरे लिप कलर लगाना पसंद नहीं है उनके लिए न्यूड लिप शेड्स अच्छा ऑप्शन है। फंक्शन या फिर कॉलेज और ऑफिस पार्टी के लिए ये न्यूड शेड सबसे अच्छे रहते हैं।

डार्क पिंक लिप शेड्स: पार्टी या नाईट आउट पर जाने के लिए हॉट पिंक लिप शेड्स लगाएं। ये लिपस्टिक आपको पूरा समय पार्टी मूड मे रखेगा। पिंक लिप शेड्स ऐसा कलर है जिसे आप किसी भी ड्रेस के सात लगा सकते है।

Related News