इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के दार्जिलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर नए साल के मौके पर आपका किसी खूबसूरत पयर्टक स्थल पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से अपनी पहचान बना चुके इस खूबसूरत पर्यटक स्थल पर आप अपने पार्टनर के साथ भ्रमण करें। यहां पर आपको पार्टनर के साथ आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। यहां चाय के बागान और नेचुरल खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

सर्दी के मौसम में तो यहां की प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ जाती है। इस पर्यटक स्थल पर आप शांत वातावरण में खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां पर आपको पार्टनर के साथ टॉय ट्रेन की सवारी करने का भी मौका मिलेगा। यहां पर आपको टाइगर हिल्स से सनराइज का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News