इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को किलों का दीदार करना पसंद होता है। अगर आप भी किसी किले को देखने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको राजस्थान के एक खूबसूरत किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको चित्तौडग़ढ़ किले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह देश के सबसे बड़े और ऐतिहासिक किलों में से एक है। उदयपुर से लगभग 112 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस किले की बनावट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक समय ये किला मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। 7वीं शताब्दी ईस्वी बने इस किले में आपको राजपूतों के अटूट गौरव और वीरता के बारे में जानकारी मिलेगी। आपको आज ही इस किले को देखने का परिवार के साथ प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News