इंटरनेट डेस्क। गोवा हमेशा से ही घूमने के मामले में लोगों की पसंद रहा है। यहां पर बहुत से पर्यटक स्थल हैं। आज हम आपको यहां के चपोरा बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गोवा में मापुसा नामक गांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये बहुत सुंदर और शांत समुद्र तट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। रेत और नारियल के बहुत सारे पेड़ों से भरा हुआ ये बीच पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। यहां पर पुर्तगालियों द्वारा निर्मित चपोरा किला भी पर्यटकों को पसंद आता है। अगर आप इस गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना ले हैं तो इस बीच पर जा सकते हैं। ये बीच आपका दिल जीत लेगा।

इस कारण बढ़ जाती है बीच की खूबसूरती
गोवा के अन्य भीड़ भाड़ वाले बीचों से दूर ये एक दूर शांत वातावरण वाला बीच है। ये बीच यहां तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। सफेद रेत, फिरोज जल, काले लावा की चट्टान और नारियल और ताड़ के पेड़ों के कारण इस बीच की खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां पर आपको घूमने के लि हरी-भरी पहाडिय़ां भी मिलेंगी।

इन गतिविधियां का ले सकते हैं मजा
चपोरा बीच पर आप सर्फिंग का भी मला ले सकते है। इसके लिए तो ये दुनिया में प्रसिद्ध है। ज्यादातर पर्यटक यहां सर्फिंग के लिए आते रहते हैं। गोवा के इस बीच पर आप मछली पकडऩे, पैरा ग्लाइडिंग, जेट स्कीइंग, विंड सर्फिंग, रिंगो सवारी, पैरा सेलिंग सहित कुछ अन्य गतिविधियां का मजा ले सकते हैं।

PC: holidayrider

Related News