इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के कोलवा बीच के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जो गोवा के मार्गाओ शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण गोवा में स्थित हैं। अगर आपका गर्मी के इस मौसम में किसी बीच पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। कोलवा बीच पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखा जाने वाला बीच हैं। 25 किलोमीटर तक लम्बे क्षेत्र में ये बीच उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक तक फैला हुआ है। सफेद रेत के कारण इस बीच की सुंदरता बढ़ जाती है। कोलवा बीच पर शेक, नाइटक्लब और स्मारिका स्टालों से चारों ओर घिरे होने के कारण पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है।

पैराग्लाइडिंग का ले सकते हैं मजा
गोवा के कोलवा बीच पर पैराग्लाइडिंग और बनाना बोट राइड्स आपको बहुत ही पसंद आएंगी। ये यहां के आकर्षण हैं। ये बीच शांतिप्रेमियों के लिए बीच शांत माहौल के कारण प्रसिद्ध है। इस बीच पर पार्टी प्रेमियों को रात में चकाचौंध देखने को मिलती हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बार या पब हैं। लोगों को यहां पर संगीत और स्वादिष्ट समुद्री भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।

जेट स्कीइंग, वोट राइडिंग और मोटरवोट सवारी
कोलवा बीच पर बहुत ही रोमांचकारी वाटर स्पोट्र्स गतिविधियां आपका दिल जीत लेंगी। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से यहां पर आसमान की उड़ान भरने का मौका होगा। आप यहां पर जेट स्कीइंग, वोट राइडिंग और मोटरवोट सवारी आदि का भी मजा ले सकते हैं।

PC: holidayrider

Related News