होली का त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी और 3 दिन की छुट्टी रहेगी। आप भी इन छुट्टियों में अच्छी जगहों पर जाकर इन पलों को यादगार बना सकते हैं। होली 2024 को यादगार बनाने के लिए आप इन जगहों पर जाकर भारत की होली का मजा ले सकते हैं।

उदयपुर में शोभा यात्रा:
उदयपुर में होली खास तरीके से मनाई जाती है, जिसे शाही होली के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग अलाव जलाते हैं और शाही अंदाज में होली मनाते हैं। सिटी पैलेस से मानेक चौक तक शाही जुलूस भी निकाला जाता है। इस जुलूस के दौरान शाही बैंड, हाथी और घोड़े भी शामिल होते हैं।

pc: UdaipurBlog

आगरा में होली:
होली मनाने के लिए आगरा सबसे अच्छी जगहों में से एक है। हर वर्ष आगरा में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। होली रंगों के साथ खेलकर, स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों का आनंद लेकर, ठंडाई पीकर और होली गीतों पर नृत्य करके मनाई जाती है।

राजस्थान में होली:
राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर भी एक भव्य होली उत्सव का आयोजन करता है। होली के दौरान, आप शहर में होली गीत, नृत्य और रंगों की खुशी का आनंद ले सकते हैं।

pc: IndiaToday

मथुरा में होली:
मथुरा के निकट बरसाना और वृंदावन में होली देखना सचमुच रोमांचक है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के पास स्थित बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां होली का त्योहार 40 दिनों तक मनाया जाता है।

पुष्कर में होली:
पुष्कर भारत का एक पवित्र शहर है और होली मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। घाटों और मंदिरों के पास जश्न मनाने से लेकर रंगों से खेलने, गुझिया खाने या भांग ठंडाई पीने की होड़ तक, पुष्कर में होली का आनंद कई तरह से लिया जाता है।

Related News