ज्यादातर लोगों का विदेश घूमने का सपना होता है। लेकिन यह सपना अधूरा रह जाता है। क्योंकि लोगों को लगता है कि बाहर घूमने के लिए जमकर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां आप कम पैसों में भी आसानी से घूम सकते हैं। नेपाल उन्हीं देशों में से एक है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी यानी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। यह देश हिंदू और बौद्ध धर्म की विरासत का अद्भुत उदाहरण है। हालांकि,इस बात में कुछ हद तक सच्चाई है की विदेश घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च होते है। लेकिन नेपाल के लिए उतने नही। नेपाल की खूबसूरती देखने लायक है। यहां की खूबसूरती कि जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां घूमने जाते हैं। आपको बता दें कि यहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। इसके लिए केवल आपको 15 हजार रूपये चाहिए होंगे। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की किस तरह आप कम खर्च में नेपाल घूम कर आ सकते है। आइए जानते है विस्तार से -

* रुकने की व्यवस्था लोकल गेस्ट करें:

बजट में नेपाल की सैर करने के लिए आपको लोकल गेस्ट हाउस में रूकना चाहिए। ये काफी बजट फ्रेंडली होते हैं। लेकिन अगर आप नेपाल की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो वहां के स्थानीय निवासी के घर भी रूक सकते हैं। यहां आपको कमरे 500 से अधिक रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन पहले से रूम की बुकिंग बिल्कुल न करवाएं। क्योंकि नेपाल की सबसे प्रसिद्ध जगहें जैसे पोखरा, काठमांडू और लुबीनी काफी दूर-दूर हैं। इसलिए प्री-बुकिंग करवाने का कोई फायदा नहीं है।

* नेपाल जाने के लिए पहले गोरखपुर जाए :

नेपाल जाने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप सस्ते में नेपाल पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले गोरखपुर जाना होगा। दिल्ली से गोरखपुर ट्रेन जाती है। वहां से आप नेपाल के लिए बस पकड़ सकते हैं। गोरखपुर से नेपाल की दूर करीब 5-6 घंटे लगते हैं। यह नेपाल पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता रास्ता है।

* नेपाल की सैर करने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट का करें उपयोग :

यह बात तो सच है कि घूमने का मजा लोकल ट्रांसपोर्ट में ही आता है। इसलिए नेपाल में कहीं भी जाने के लिए लोकल बस, टैक्सी या जीप का सहारा लें। अकेले न जाकर शेयरिंग ऑटो में जाएं। ऐसा करने से आपका ट्रैवलिंग का खर्चा कम होगा।

* महंगे होटल की बजाय दुकानों में खाएं खाना :

अगर आप सस्ते में नेपाल की ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपको महंगे रेस्टोरेंट की बजाय ढाबे या लोकल दुकानों में खाना खाना चाहिए। कोशिश करें कि आपके एक दिन के खाने का खर्चा 500-1000 रूपये के भीतर हो। साथ ही आप यहां के ट्रेडिशनल डिशेज का स्वाद भी चख सकते हैं। ठेले वाले खाने का लुफ्त जरूर उठाएं। यह सस्ते के साथ-साथ टेस्टी भी होते हैं।

Related News