इंटरनेट डेस्क। क्या आपको अप्रेल से अक्टूबर के मध्य के बीच पार्टनर के साथ घूमने लिए किसी शानदार हिल स्टेशन की तलाश है? आज हम आपको इस समय के लिए घूमने के लिए एक शानदार हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे, जिसका नाम बोमडिला है। इसकी गितनी भारत के सबसे प्रमुख हिल्स स्टेशनों में होती है।

अरुणाचल प्रदेश की इस बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन से आप हिमालय पर्वत के आकर्षक दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुन्दरता के कारण ये हिल स्टेशन हमेशा से ही पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस हिल स्टेशन पर आपको प्रसिद्ध मंदिरों के साथ ही वन्यजीव अभयारण्यों का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। इस परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आप सेब के बगीचे और ईगल नेस्ट वाइल्डलाइफ अभयारण्य की सैर कर सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: holidayrider

Related News