इंटरनेट डेस्क। महाबलिपुरम अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के एक पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हम आज यहां की विशाल चट्टान बैलेंसिंग रॉक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो देश के प्रमुख प्राकृतिक अजूबों में से एक है।

आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि 250 टन और 5 मीटर व्यास कि यह चट्टान एक चिकनी ढलान पर बिना हिले-डुले पिछले लगभग 1200 वर्षों से एक ही स्थिति रखी हुई है। आप ये बात भी जानकर चौंक जाएंगे कि महाबलिपुरम मेें स्थित इस चट्टान को हटाने के लिए सात हाथियों के बल का प्रयोग किया गया था, लेकिन इसे हिलाया नहीं जा सका था।

महाबलिपुरम में स्थित इस प्रमुख पर्यटक को कृष्ण की बटर बॉल के नाम से भी जाना जाता है। देश विदेश से पर्यटक प्रकृति के इस अद्भुत चमत्कार का दीदार करने के लिए यहां पर आते हैं। आपको नए साल के मौके पर यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News