pc: tv9hindi
वैलेंटाइन वीक का समय आने वाला है, जो हर कपल के लिए खास होता है। इस विशेष सप्ताह के दौरान, पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ खास समय बिताने का प्रयास करते हैं। कुछ कपल ऐसे होते हैं, जो इस अवसर पर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। आगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ विशेष वेकेशन डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक पर यदि आप कहीं घूमने का योजना बना रहे हैं, तो साउथ इंडिया एक अच्छा चयन हो सकता है। यदि आप अपनी बीजी लाइफस्टाइल से थोड़ा समय निकालना चाहते हैं और शांति की तलाश में हैं, तो दक्षिण भारत में घूमना श्रेष्ठ विकल्प हो सकता है, जहां आप पूरी तरह से आराम कर सकते हैं।

वायनाड

यदि आप प्राकृतिक सुंदरता के करीब जाकर अपने वैकेशन का आनंद लेना चाहते हैं, तो केरल का वायनाड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां भीड़ भी नहीं होती और यह एक शानदार डेस्टिनेशन है। कपल्स के लिए यहां का समय बहुत ही आनंदमय हो सकता है।

pc: Aaj Tak

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

अगर आपको समुद्री तटों का साथ पसंद है, तो अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी एक अच्छा विकल्प है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ मज़ा कर सकते हैं, यहां आपलग्जरी क्रूज की यात्रा कर सकते हैं। यहां आइलैंड हॉपिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग तक बहुत सारी चीजों का मजा ले सकते हैं।

pc: Navbharat Times

हम्पी

कर्नाटक का हम्पी लोगों के बीच में पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन है। साइकिलिंग और अकेले समय बिताने के लिए यहां एक पूरी तरह से सही स्थान है।अगर आप रिलैक्स और चिंता मुक्त रहना चाहते हैं तो यहां अपने पार्टनर के साख क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News​

Related News