इंटरेनट डेस्क। नारियल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकते हैं। आज हम आपको इसकी पूड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी लिया होगा। बहुत ही कम समय में बनने वाले वाली इस पूड़ी का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आपको वीकेंड पर ये पूड़ी जरूर ही बनानी चाहिए। इस स्वादिष्ट पूडिय़ों से आप परिवार के सभी लोगों का दिल जीत सकते हैं।

नारियल पूड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
चार कप - आटा
चार चम्मच - नारियल पाउडर
आधा टी स्पून - इलायची पाउडर
एक कप - चीनी
चार चम्मच - घी
तेल

इस विधि से घर पर ही बना लें स्वादिष्ट नारियल पूड़ी
- सर्वप्रथम एक बड़े बर्तन में आटा, नारियल, इलायची पाउडर और घी डालकर उसे अच्छी तरह से मिलाना होगा।
- अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर इसमें चीनी मिलाकर घोल बना लें।
- अब इस घोल से आटे को गूंथना होगा।
-अब आटे पर हल्का सा तेल लगाकर 15 मिनट तक रेस्ट करने दें।
- अब पैन में तेल गर्म कर लें।
- अब आटे की लोइयां बनाकर उनकी पूरियां बेल लें।
- अब उन्हें तेल में तल लें।
-आपको इन्हें लाइट ब्राउन होने पर ही तलना होगा।
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट नारियल पूडिय़ां बन जाएंगी।
-अब आप इनका स्वाद ले सकते हैं।
-इन पूडिय़ों का स्वाद सभी का दिल जीत लेगा।

PC: tv9hindi

Related News