होली पर कई लोग दही वड़ा बनाते हैं लेकिन आप दही वड़ा की जगह दही पकौड़ी बना कर भी खा सकते हैं। इसे आप 10 मिनट में ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

दही पकौड़ी बनाने के लिए सामग्री


250 ग्राम बेसन
1 बड़ा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर

दही पकौड़ी रेसिपी
रेसिपी:

- सबसे पहले बेसन में सभी सूखे मसाले अच्छी तरह मिला लें।
- अब बेसन में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
-बेसन को फूलने तक फेंटते रहें।
-आप इसे एक बाउल में डालकर चेक कर सकते हैं; अगर बेसन पानी के ऊपर तैरने लगे तो यह तैयार है।
- एक पैन में तेल गर्म करें और बेसन के छोटे-छोटे गोल पकौड़े तल लें।
- अब दही में एक चुटकी हींग और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- दही में बेसन के पकौड़े मिलाएं और इन्हें फूलने के लिए करीब आधे घंटे तक भीगने दें।
-परोसते समय एक प्लेट में 4-5 पकौड़े रखें और ऊपर से थोड़ा दही डालें।
- अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर छिड़कें. - बारीक कटी हरी धनिया से सजाएं।
-अंत में हरी चटनी और इमली की चटनी डालें और अपने मेहमानों को परोसें।

Related News