pc: abplive

मई आते-आते गर्मी अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। भीषण गर्मी हर किसी को बहुत परेशान करती है। इस मौसम के दौरान, बच्चों की भी छुट्टियाँ होती हैं, जिससे लोग गर्मी सहने के बजाय ठंडी जगहों की यात्रा की योजना बनाते हैं। इस मौसम में कई लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में स्थित इस खूबसूरत घाटी को लोग अक्सर "ठंडा रेगिस्तान" कहते हैं। यहां हर मोड़ पर आपको अनोखे और आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलेंगे। यहां से आपका लौटने का मन नहीं करेगा क्योंकि यहां का मौसम हमेशा ठंडा रहता है।

pc: abplive

कसौल एक बहुत छोटा हिल स्टेशन है। पहले यहां इतनी भीड़ नहीं हुआ करती थी, लेकिन आज काफी भीड़ हो जाती है. यहां दूर-दूर से लोग एडवेंचर के लिए आते हैं। अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है तो आप यहां अप्रैल या मई में आ सकते हैं।

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, झरनों और देवदार के पेड़ों के बीच मुरंग की खूबसूरती देखने लायक है। यहां आपको ज्यादा भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो अगर आप शांति से समय बिताना चाहते हैं तो यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

pc: abplive

यहां मई में तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. तो अगर आप जिस्पा की खूबसूरत वादियों में खोना चाहते हैं और गर्मियों में ठंड का अनुभव लेना चाहते हैं तो आप यहां आने का प्लान जरूर बना सकते हैं।

Related News