इंटरनेट डेस्क। पालक हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको इसका रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
पालक - आठ कप बारीक कटी हुई
दही - आठ कप
लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - दो छोटा चम्मच
शक्कर - दो छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - दो छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
राई - एक छोटा चम्मच
करी पत्ते - थोड़े से
तेल - दो छोटा चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा चटका लें।
- अब इसमें पालक के पत्ते डालकर पका लें।
-अब एक बर्तन में दही, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।
- अब पैन में तेल गरम कर इसमें राई, जीरा और करी पत्ते फ्राई कर लें।
- अब इसे दही में मिला लें।
-इसके बाद इसमें पालक भी मिला लें।
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट रायता बन जाता है।

PC: lifeberrys

Related News