उत्तराखंड में एक से खूबसूरत एक झीलें हैं. पहाड़ों से घिरी हुई जंगलों के बीच स्थित ये झीलें सैलानियों का दिल जीत लेती हैं। टूरिस्टों का मन इन झीलों के किनारे से जाने को नहीं होता है. ऐसी ही एक जादुई झील है थमरी कुंड। बहुत कम ही सैलानियों को इसके बारे में पता होता है और यहां कम ही टूरिस्ट जा पाते हैं।

चीड़ के पेड़ों से घिरी झील लगती है बेहद सुंदर
थमरी कुंड या थमरी ताल चीड़ के पेड़ों से घिरी हुई है। चारों तरफ बर्फ से ढंके हुए पहाड़ देखे जा सकते हैं। यह झील मुनस्यारी के ऊपर स्थित है. थमरी झील समुद्र तल से लगभग 7500 फीट पर स्थित है। इतनी ऊंचाई पर होने की वजह से ही इसे जादुई झील कहा जाता है। यहां से टूरिस्ट पंचचूली चोटियों को आसानी से देख सकते हैं।

मुनस्यारी से 10 किलोमीटर पहले घने जंगलों के बीच स्थित थमरी कुंड तालाब का पानी स्वच्छ है, यहां का वातावरण एकदम शांत है। यहां तक ट्रैकिंग कर ही पहुंचा जा सकता है। यह क्षेत्र ट्रैकरों के लिए भी बेस्ट है। यहां से हिमालय के खूबसूरत नजारें भी देखे जा सकते हैं। यह ताजा पानी की झील है। इस झील को मुनस्यारी के छिपे हुए रत्नों में से एक माना जाता है। आपने अगर अभी तक यह झील नहीं देखी है तो आप यहां का टूर बना सकते हैं।

इसके साथ ही मुनस्यारी भी घूम सकते हैं। यहां आप खलिया टॉप जा सकते हैं। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में स्थित खलिया टॉप इतनी खूबसूरत जगह है कि यहां आने वाले सैलानी इसके मोहपाश में बंध जाते हैं। यह एक अद्भुत ट्रैक है, जहां आप हिमालय के दर्शन कर सकेंगे और बर्फीली चोटियो को करीब से देख सकेंगे। दूर-दूर तक फैले हुए घास के मैदानों की सैर कर सकेंगे।

Related News