इंटरनेट डेस्क. महाराष्ट्र में स्थित कोल्हापुर जगह का नाम तो आपने भी सुना होगा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जगह उन टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है जो घूमने के साथ-साथ यहां पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड के लिए भी जानी जाती है। यदि आप भी इस जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस दौरान आप यहां पर घूमने के साथ साथ आप यहां पर मिलने वाले स्टेट फूड का आनंद लेना ना भूले। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं यहां पर मिलने वाले फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में विस्तार से -

* तांबडा या रस्सा भी है प्रसिद्ध :

महाराष्ट्र में स्थित कोल्हापुर घूमने जाते समय यहां की फेमस डिश तांबडा रस्सा का स्वाद लेना ना भूलें। इस डिश में मटन को लाल मिर्च और अन्य मसालों के साथ तैयार किया जाता है इस डिश को तैयार होने में करीबन 1 घंटे का समय लगता है और फिर इसे रोटी के साथ इस्तेमाल किया जाता है।

* कोल्हापुर का मिसल पाव भी है फेमस :

महाराष्ट्र में ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश मिसल पाव है। इस बीच में ताऊ के साथ मसालेदार बीन्स को परोसा जाता है। अगर आप भी महाराष्ट्र की यात्रा के लिए जा रहे हैं तो इसका स्वाद लेना ना भूलें। इस डिश में परोसे जाने वाले मटकी बींस का स्वाद बेहद ही शानदार होता है जिसे मसालों के अलावा अदरक, लहसुन ,टमाटर से तैयार किया जाता है।

* कोल्हापुरी भेल जरूर करें ट्राई :

महाराष्ट्र की यात्रा के दौरान आप कोल्हापुर भी गए हैं तो यहां की फेमस कोल्हापुरी भेल का स्वाद जरूर देखें। क्योंकि कोल्हापुर जाने पर अगर आपने यहां की कोल्हापुरी भेल का स्वाद नहीं लिया तो आपने क्या किया। कोल्हापुर में आपको हर किसी जगह पर इसकी स्टॉल आसानी से मिल जाएगी इसका सेवन करके आप अपनी यात्रा का मजा दोगुना कर सकते हैं।

* कोल्हापुरी कट-वडा का ले स्वाद :

कोल्हापुर की यात्रा के दौरान आप यहां की ट्रेडिशनल ड्रेस कोल्हापुरी कट वड़ा को जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता है। और इस डिश को बटाटा वडा के रूप में भी जाना जाता है। इस स्नेक्स का सुहाग बहुत ही शानदार होता है इसकी ग्रेवी को सूखे मसालों के साथ प्याज और नारियल को मिक्स करके बनाया जाता है।

Related News