शादियों का सीजन अभी जारी है और इसके बाद कपल अपना हनीमून प्लान करते हैं। लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि कहाँ जाया जाए। अगर आप भारत के अंदर ही किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ आप अपना हनीमून मना सके तो हम आपको 4 ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट है।

कश्मीर



कश्‍मीर की हसीन वादियों में आपको आपके पार्टनर के साथ काफी मजा आएगा। यहां के सफेद पहाड़ और ठंडा मौसम कपल्‍स को एक-दूसरे के और करीब ले आता है। यहाँ आप आइस स्‍पॉर्ट्स स्‍कीइंग और आइसिंग का आनंद ले सकते हैं। कश्‍मीर की खूबसूरत डल लेक कपल्‍स के फेवरिट डेस्टिनेशन में से एक है।

अंडमान

यह सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है। एशिया के बेस्ट beaches में शामिल अंडमान के बीच आपका मन मोह लेंगे। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस के पल बिता सकते हैं। यहाँ की वादियां बेहद ही शानदार है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, डूबते सूरज को देखने का मज़ा ले सकते हैं।

गोवा

अंडमान के बाद अगर कोई जगह लोगों के दिलों में रची-बसी है, तो वह गोवा है। यह इंडियन कपल्स के बीच काफी पॉप्युलर हनीमून डेस्टिनेशन भी है। गोवा में करने के लिए काफी कुछ है। यहां खूबसूरत बीच के अलावा आप सनसोक (sun soak) भी कर सकते हैं।

केरल

हनीमून के लिए केरल भारतीय पर्यटकों की सूची में हमेशा से ही टॉप पर रहा है। हनीमून जोड़ों के लिए केरल स्वर्ग के समान है। बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और इन जैसे अनेक जादुई अनुभव केरल में बिखरे पड़े हैं।

Related News