आज का राशिफल ; ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रह - नक्षत्रों की रोज बदलती चाल के कारण हमारी रोजमर्रा के जीवन पर ग्रह - नक्षत्रो का प्रभाव पड़ता है। जिसके चलते कभी हमारा दिन अच्छा , तो कभी समान्य गुजरता है। आज राहु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से वृष, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों का दिन शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं है। इन छह राशि वाले लोगों को आज मेहनत का फायदा काम मिल पाएगा। तो चलिए जानते है कि आज इन राशि वाले लोगों का दिन कैसा रहेगा।

वृष राशि - आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। आज अपने बिजनेस में कोई नया काम शुरूकरने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। घर - परिवार के लोगो के साथ आज आपको अनबन भी हो सकती है। करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि - मौसम का असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस के हिसाब से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के साथियों के साथ आज आप बाहर मूड रिफ्रेश करने जा सकते है। कई दिनों से चल रही बात को अपने मन में घर न करें उसे अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करे।

वृश्चिक राशि - आज आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। आज अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिलने के योग है। आपको प्रेम प्रस्ताव भी आज मिल सकते है। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो बिजनेस और शिक्षा में आपके पार्टनर बन सकते है। करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशि - अचानक किसी की कोई बात आपके दिमाग में रह सकती है। जिसके वजह से आज आपके स्वभाव में गुस्सा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर आज प्रशंसा होगी। आपके पुराने काम को लोग सहराना देंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिल सकता है।


कुंभ राशि - आज आप किन्ही कामों को लेकर भाग्यशाली हो सकते है। आज लिए कुछ फैसले आपके लिए सही हो सकते है। आज आपको संतान की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। लोगों से अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल भी हो जाएंगे। पुरे दिन में आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपके कामों की तारीफ होगी।

मीन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ अहमफैसले आज आपके हित में हो सकते है। ऑफिस में किसी भी काम में फैसला लेने में आपको सोच - विचार करने की जरुरत पड़ेगी अपने कलीग या फिर किसी खास दोस्तन से विचार लें। किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। काम बन सकते है। आज आपको कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है।

Related News