इंटरनेट डेस्क। भारत देश को त्योहारों का देश कहा जाता है यहां पर सभी त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाते हैं। और हर त्यौहार पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सभी त्योहारों पर अलग-अलग स्पेशल व्यंजन बनाए जाते हैं। भारतीय महिलाओं में सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इस महीने में महिलाएं व्रत करती है और फलाहार का सेवन करती हैं। इस महीने में महिलाओं द्वारा मखाने का सेवन भी ज्यादा मात्रा में किया जाता है। 10 वर्ष के दौरान मखाने का सेवन शुद्ध भी माना जाता है। लेकिन अगर आप मखाने पर सिंपल रूप में खाकर बोर हो गई है तो आप मखाने से बनी बर्फी की रेसिपी को अपना सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है मखाने की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और इसे बनाने का आसान तरीका -

* मखाने की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 100 ग्राम- मखाना

2. 1 कप- नारियल का बुरादा

3. 1 पैकेट- मिल्क पाउडर

4. 300 ग्राम- दूध

5. 5- इलायची

6. 1/2 कप- चीनी

7. 1 कप- मूंगफली

* मखाने की बर्फी बनाने का आसान तरीका :

1. मखाने की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर रखकर मखाने को उसमे भून लें।

2. इसके बाद फिर इसमें मूंगफली को भी डालें और 5 मिनट तक भून लें।

3. अब इसे एक मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें और साथ ही दूसरे पैन में दूध और चीनी डालें।

4. इसके बाद फिर इसे उबाल लें और इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें। साथ ही, आप इसमें मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं।

5. सभी सामग्री को डालने के बाद आप इसे अच्छी तरह से चलाती रहें ताकि नीचे लगे नहीं।

6. अब इसे एक प्लेट में निकालें और थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें।

7. जब ये अच्छी तरह से सेट हो जाए तो फिर इसे बर्फी के शेप में काट लें और टेस्टी मखाने की बर्फी सर्व करें।

Related News