आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज ग्रह और नक्षत्रों के योग से रवियोग बन रहा है। जिसके प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। इन राशि वाले लोगों को करियर में अच्छी सफलता के मौके मिल सकते है। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते है। तो चलिए देखते है कि इन राशि वाले लोगों का कैसा रहेगा आज का दिन .....

मेष राशि - आज आपको लेन - देन के मामले में सावधान रहना होगा। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में आपको अपने कलीग से मदद मिल सकती है। करियर से जुड़ी परेशानियां आज खत्म हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के योग है। आज आपके अधूरे काम पूरे होने के योग है।

वृष राशि - आज आपको बिजनेस में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा भी आपको मिल सकता है। घर - परिवार में आज आपके काम को लेकर अच्छा सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपके किसी बात को लेकर के विवाद भी हो सकता है।


मिथुन राशि - करियर में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ काम में समय पर सहयोग नहीं मिलने से मूड खराब भी हो सकता है। बात - बात पर गुस्सा करने से आपके काम बिगड़ सकते है। आपके कामों में कई तरह की रुकावटें आने के भी योग बन रहे है। घर - परिवार में आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि - आज आपको छोटे - छोटे काम में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में प्रमोशन तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर - परिवार के लोग आज आपके काम को लेकर प्रभावित रहेंगे। करियर के लिए आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

सिंह राशि - बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का आज अच्छा मौका है। ऑफिस में रोजमर्रा के रूटीन काम में कुछ बदलाव भी हो सकते है। आज आपके मन में दिन भर में कुछ नए आइडिया भी आ सकते है। जीवनसाथी से बातों को सोच - विचार कर बताने में विवाद बढ़ सकता है।


कन्या राशि - आज के दिन में आपको सुस्ती और आलस्य हो सकता है। वहीं आज आपके दिमाग और मन में कुछ बातों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। संकोच और घबराहट के कारण आज कुछ अच्छे मौके भी आज आप छोड़ सकते है। करियर के लिहाज से आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में कई काम से आपको चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है।


तुला राशि - मन की बातें मन में ही रखने से आज आप परेशान हो सकते है। ज़्यादा सोच - विचार ना करें और अपने घर वालों के साथ मन में चल रहीं बातों को अपने घर - परिवार के लोगों के साथ शेयर करें। आज आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि - आज आपको किस्मत का साथ पूरा मिल सकता है। कई दिनों से सोच रहें काम को पूरा करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। घर - परिवार में आज किसी काम को लेकर फालतू भाग-दौड़ भी हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आपको आज अच्छा समय बिताने का मौका बभी मिल सकता है।

धनु राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में बिगड़े हुए काम आज पुरे हो सकते है। ऑफिस में पुराणी मेहनत आज आपको बड़ी सफलता दे सकती है। घर - परिवार में किसी पुराणी बात को लेकर आपके विवाद भी हो सकते है।


मकर राशि - लेन-देन और निवेश के मामलों में किसी तरह का जोखिम ना ले इसके कारण आपको आज नुकसान भी हो सकता है। पढ़ाई में आज आपका अच्छा मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ ओवर पजेसिव होने से रिश्ते में चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। किसी अनजान की मदद से आप पॉजिटिव रहेंगे।

कुंभ राशि - आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते है। शुभ योग के प्रभाव से पैसों का तनाव आज दूर हो सकता है। आज आपका मन कुछ नया करने का बना रहेगा। आप अपने ज्यादातर कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते है। आज आपके विचार किसी अधिकारी को प्रभावित कर सकते है।

मीन राशि - ऑफिस में काम में जबरदस्ती न करें। इससे आपको ही नुकसान भी हो सकता है। किसी से आज आप विवादास्पद बातों में उलझ सकते है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे। आज आपकी कोई बात लोगों को ज्यादा बुरी भी लग सकती है। उलझी हुई भावनाएं अपने जीवनसाथी या किसी दोस्त के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

Related News