मेष –

गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

वृषभ –

विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।

मिथुन –

आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें ऐसा गणेशजी आपको सूचना देते हैं। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे।

कर्क-

आज मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी।क्रोध से हानि हो सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन से हो सके तो बचें। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। संग्रह की अपेक्षा निवेश पर जोर रहेगा। दिन सृजन और सम्मान को बढ़ाने वाला।

सिंह-

आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा मानसिक रुप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा।

कन्या-

आज के दिन आपके लिए नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे।लक्ष्यों पर नजर जमाए रखें। भटकाव की अवस्था में समय स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान की आशंका है। परिजनों की अनदेखी से बचें। कार्यव्यापार में समय दें। दिन सामान्य फलकारक।किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है

तुला-

आज के दिन आपको सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा; लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें. दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी.आज आपके मन में कई तरह की इच्छाएं रहेंगी। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। कोई भी योजना बनाएंगे तो उससे बड़ा फायदा हो सकता है। जो होगा, आपके लिए अच्छा ही होगा।

वृश्चिक-

दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें।

धनु –

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएँगे, अतः आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढे़गा।

मकर –

ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगेसम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। गिरने- चोट लगने से बचने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कुम्भ-

आज आप जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज नौकरी पेशा लोग रूटीन कामों में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। चतुराई से काम लें। आखिरी में सब आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में कुछ नया काम करने का भी विचार हो सकता है। नए काम पर भी पूरा ध्यान रहेगा। आपके विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज लोगों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।

मीन-

आपके लिए आज का दिन साधारण है | प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे। नौकरी व बिज़नेस में तरक्की हेतु धार्मिक विचार, ईश्वर पर आस्था और परोपकार की भावना को बढ़ाएं।

Related News