कपल्स के बीच प्यार और तकरार होना लगभग सामान्य सी बात है। अगर आप अपने रिश्तें में लड़ाई झगड़े और बहस को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो यह आपके रिश्ते को कहीं न कहीं मजबूत बनाते हैं।
कभी कभी कपल के बीच झगड़े इतने गंभीर और नकारात्मक बन जाते हैं कि पति-पत्नी अथवा पार्टनर एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। क्रोध में इंसान अपना नियंत्रण खो बैठता है और बातें बिगड़ जाती हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें।

1- एक-दूसरे पर चिल्‍लाएं नहीं

तकरार होने पर एक-दूसरे के विरूद्ध चिल्लाने के बजाय खुद को शांत रखें। क्रोध को खुद पर कभी हावी नहीं होने दें। आपको यह सोचना होगा कि क्या आप उस पर गुस्सा हो रहे हैं, जिसे आप इतना प्यार करते हैं। इसके बाद झगड़ा खत्म होने पर भी आपको बुरा महसूस नहीं होगा।

2- आपके लिए वो कितना मायने रखते हैं?

मनोविज्ञान के मुताबिक, रिश्ते में तकरार जरूरी है लेकिन इसमें हदें पार नहीं करनी चाहिए। सच्चा प्यार हमेशा बरकरार रहता है, आप जब दोनों शांत हो जाते हैं तो रिश्ता पहले की तरह हो जाता है। लड़ाई—झगड़े के दौरान इस बात को आप हमेशा याद रखें कि वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

3- बातों को इग्‍नोर न करें


बातों को इग्नोर करने के बजाय इसका कोई हल ढूंढें अ​न्यथा मामला ठीक हो नहीं पाएगा। कभी भी झगड़े से भागे नहीं बल्कि बात करके जानें कि आप दोनों की राय क्या है। आमतौर पर लोग नार्मल होने की कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि मामला ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है।

4- बात को तूल देने से बचें

कई कपल रिश्ते को सामान्य होने में कई दिन ले लेते हैं, यह तरीका आप दोनों के लिए स्वस्थ नहीं है। बहस के बाद उस चैप्टर को वहीं बंद कर दें, एक दूसरे के बीच दूरी कभी नहीं आने दें। किसी बात को इतना नहीं खींचे कि उस पर आपका नियंत्रण नहीं ना रहे।

5- गड़े मुर्दे न उखाड़ें


तकरार के दौरान आप भूलकर भी पार्टनर के किसी पुराने मुद्दे को सामने नहीं लाएं। यह आप दोनों के बीच मुकाबला नहीं है, जहां आपको ही जीतना है। दरअसल आप यह सब किसी समस्या के लिए कर रहे हैं। अगर पुराने मुद्दे को ले आएंगे तो झगड़ा बढ़ता ही जाएगा। तकरार के दौरान पार्टनर की भावनाओं को चोट न पहुंचाए वरना रिश्ता खराब हो सकता है।

Related News