आज का राशिफल ; आज चंद्रमा, गुरु के सामने होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग से वृष, सिंह , मिथुन, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को सुनहरे अवसर मिल सकते है। लेन - देन से लेकर घर - परिवार के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।
आइये जानते है इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन........

वृष राशि - आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी भरा रहेगा। घर - परिवार के कामकाज से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई खास काम निपटाना होगा। आज आप खुद के लिए समय निकालने में परेशानी हो सकती है। किसी अनजान से अच्छी मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि - कई दिनों से पैसों से जुडी परेशानी आज खत्म हो सकती है। दूसरों की बातें सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर आप व्यस्त हो सकते है। करियर के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। अपने जीनसाथी से नरम व्यवहार करें।

सिंह राशि - आज मोबाइल, इंटरनेट या किसी तरह की मनोरंजन की वस्तु खरीदने का मन बन सकता है। कई दिनों से हो रही मन की थकान जल्दी ही खत्म हो जाएगी। पैतृक काम या संपत्ति से जुड़े किसी काम की बड़ी प्लानिंग आज हो सकती है। अपने जीवन साथी को समय दें उनकी सलाह लें इससे काम बन सकते है।

वृश्चिक राशि - आज आप विवादों से दूर रहने की कोशिश करें आपका दिन थोड़ा टेंशन भरा हो सकता है। अपनी संतान के काम और व्यवहार के कारण आप आज परेशान हो सकते है। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

धनु राशि - गजकेसरी राजयोग से आज का दिन आपका दिन अच्छा जाएगा। ऑफिस - बिजनेस में आपकी कोशिश सफल रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते है। नौकरी या बिजनेस के कुछ खास मामलों में काम की प्लानिंग कर सकते है। दिल दिमाग में चल रहीं बातों को अपने जीवन साथी के साथ शेयर करने से आपकी उलझन कम हो सकती है।

कुंभ राशि - आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती है। ऑफिस में कुछ नई ज़िम्मेदारी आपको मिल सकती है। पुराने विवाद सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा बहस ना करें।

Related News