इंटरनेट डेस्क। भगवान भोलेनाथ का पवित्र सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो चुका है जो कि 29 अगस्त तक चलेगा। यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है और इस महीने में उन्हें प्रसन्न करना बहुत आसान होता है।

आप इस महीने में उपवास और पूजा से उनको प्रसन्न कर के अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते है। आज हम आपको सावन के महीने में किया जाने वाला एक ऐसा उपाय बता रहे है जिस से आपको धन प्राप्ति में आ रही सभी बाधाएं आसानी से दूर हो सकती है।

अगर बहुत पैसे कमाने के बाद भी आपकी जेब में पैसे नहीं रुकते है तो आपको सावन के महीने में रोजाना सुबह उठकर भगवान शंकर के वाहन और उनके सबसे बड़े भक्त नंदी अर्थात् बैल को हरी घास खिलानी चाहिए। आप बैल की जगह गाय को भी हरी घास खिला सकते है। गाय या बैल को घास खिलाते समय भोलेनाथ के मंत्र का निरंतर जाप करते रहे। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित सभी समस्यायें दूर हो जायेगी।

सावन के महीने में मछलियों को आटा खिलाना भी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। आप किसी भी ऐसी जगह जाकर मछलियों को आटा खिला सकते है जहां पर मछलियां हो। हालाँकि इस दौरान आपको भगवान शिव का ध्यान करना होगा। इस उपाय को करने से भी आपकी वित्तय समस्याएं दूर होती है।

Related News