दुनिया में बहुत ऐसे जनजाति है बहुत रीती रिवाज जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता होता है, वैसे आज हम आपको एक अनोखी जनजाति के बारे में बताएँगे जहा की महिला सुंदरता पाने के लिए कुछ ऐसा करती हैं जो आपको भी हैरान कर देगा। हम बात कर रहे हैं इथियोपिया की सूरी जनजाति की जहाँ महिलाओं के बहुत चौड़े होठों को सुंदरता की निशानी माना जाता हैं।

जब इस समुदाय की लड़कियां बड़ी होती हैं, तो उनके मुंह से नीचे के दो दांत निकाल दिए जाते हैं। इसके बाद निचले होठों में लकड़ी या मिट्टी का करीब 16 इंच चौड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है। लड़की के मुंह में जितना बड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है, वो लड़की उतनी ही सुंदर मानी जाती है।

लड़की के होठ में लगाया गया प्लेट का साइज जितना बड़ा होगा, उसके पिता को दहेज में उतनी ज्यादा गाय मिलेंगी। सूरी जनजातियों के परंपरा के अनुसार छोटी प्लेट वाली लड़की का पिता दहेज में करीब 40 गाय की मांग करता है और बड़ी प्लेट वाली लड़की का पिता करीब 60 गाय की मांग करता है।

Related News