इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र सावन का महीना शुरू हो चुका है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने के दौरान जो भक्त अपनी पूजा से भगवान शिव को प्रसन्न करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और उसे सभी ऐशो-आराम और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। जिस तरह हर पूजा और शुभ कार्य या अनुष्ठान में मन्त्रों का विशेष महत्व होता है उसी तरह शिव पूजा में भी इसका एक ख़ास स्थान है।

ऐसा कहा जाता है कि शिव जी की पूजा में मन्त्रों का जाप करने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते है और आपको पूजा का फल जल्दी मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान शिव मंत्रों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आप शिव पूजा के दौरान जाप कर सकते है।

भगवान शिव की पूजा में आप सबसे सरल जिस मंत्र का जाप कर सकते है वो उनका मूल या पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय:' है। आपको शिव मंदिर का दर्शन करते समय और उनका जलाभिषेक करते समय इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करते रहना चाहिए।

इस मंत्र का अलावा आप भगवान शिव को समर्पित एक और मंत्र शिव गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है। 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात' मंत्र का जाप करने से आपकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है।

इन मन्त्रों का जाप करने से बाद आपको भगवान शिव के नामावली मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र में भगवान शिव के 108 नाम शामिल है जिनका मन्त्रों के रूप में उच्चारण किया जाता है।

Related News