इंटरनेट डेस्क। फेसबुक के माध्यम से लोग दूर रहते हुए भी परिवार और दोस्तों से जुड़े रहते हैं। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। बहुत से लोगों की फेसबुक पर फे्रंड लिस्ट बड़ी होती है।

व्यक्ति को अपने दोस्तों के जन्मदिन की सूचना फेसबुक के माध्यम से मिलती रहती हैं। कई लोग रोजाना दोस्तों के जन्मदिन की सूचना मिलने से परेशान हो जाते हैं। ये लोग आसानी से जन्मदिन की सूचना को फेसबुक पर बंद कर सकते हैं।

इस प्रकार करें बंद:
-सबसे पहले अपना फेसबुक अकाउंट खोले।
- अब आपको सेटिंग नोटिफिकेशन में जाना होगा।

- अब आपको On Facebook पर क्लिक करना होगा।
- अब सेटिंग लिस्ट में बर्थडे सर्च करना होगा।
- यहां से आप Birthdays को बंद कर सकते हैं।

Related News