ग्रहण काल में सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए। इस समय उन पर और उनके शिशु पर गलत असर पड़ता है। इसलिए आज हम ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखनी चाहिए।

-गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें। इस से उन पर वायुमंडल से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी का कोई असर नहीं होता है।


-ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कैंची, चाकू और सुई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और भगवान की आराधना करनी चाहिए।
- जब ग्रहण लगे उस दौरान अन्न जल ग्रहण नहीं करना चा+हिए।


- चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए। इसके बाद या पहले स्नान किया जा सकता है।
- ग्रहण को कभी भी खुली आंख से नहीं देखना चाहिए। इस से खुद के साथ साथ होने वाले बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है।


- ग्रहण के समय मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
- चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो 'ॐ चंद्राय नम:' मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।
- चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद घर में शुद्धता के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। गर्भवती को गंगाजल तुलसी के साथ ग्रहण कर लेना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान प्राणायाम और व्यायाम करना चाहिए, इस से सोच पॉजिटिव होती है।
- जरूरतमंद व्यक्ति और ब्राह्मणों को अनाज का दान करना चाहिए।

Related News