हम सभी कई बार पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते है। लेकिन जब पिंपल्स फेस पर लंबे समय तक रहते हैं तो चेहरे पर निशान और गड्ढे छोड़ जाते हैं जिस से चेहरे की सुंदरता पर असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन से आप चेहरे के पिम्पल्स को आसानी से दूर कर सकते हैं।

एलोवेरा और विटामिन ई

एलोवेरा जेल और विटामिन ई का पेस्ट आपकी समस्या को दूर कर सकता है। इसका इस्तेमाल आपको दिन में 2 बार करना है। इस से चेहरे के पिंपल्स के गड्ढे दूर हो सकते हैं।

बेसन

बेसन के इस्तेमाल से आप पिंपल्स के गड्ढे भी ठीक कर सकते है। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन रखें। इसमें 1 चम्मच चंदन का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद गुलाबजल इसमें मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से कील-मुंहसों की परेशानी दूर होगी। इस से चेहरे के गड्ढे भी दूर हो जाएंगे। आप इस पेस्ट में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पिंपल्स की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए पानी में 1 चम्मच थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 5 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा स्किन पर लगाने के बाद मॉइश्चराइज जरूर करें।

दालचीनी

दालचीनी और शहद के इस्तेमाल से भी आप पिंपल्स के गड्ढे की परेशानी से राहत पा सकते हैं। नियमित रूप से दालचीनी और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की परेशानी से राहत पा सकते हैं।

Related News