अगर कई कोशिशों के बाद भी आपका विवाह नहीं हो पा रहा है और विवाह में कई तरह की रुकावटों से आप परेशान हैं तो आपके विवाह के योग तुरंत बन सकते हैं।

माना जाता है कि इस दिन कुछ उपायों से भगवान को प्रसन्न कर लिया जाए तो शादी-ब्याह में आ रही तमाम रुकावटें दूर हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको गुरुवार को करने चाहिए।


1. केले के पेड़ की पूजा

केले के पेड़ में बृहस्पति देव विराजमान होते हैं। गुरुवार को आपको केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस से जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाती है। इसके लिए हर बृहस्पतिवार पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए।

2. पीले वस्त्र करें धारण

हर गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए क्योकिं ये रंग विष्णु को बहुत प्रिय होता है। इस रंग को धारण करने से उनकी विशेष कृपा हासिल की जा सकती है।



3. गाय को खिलाए गुड़-चने की दाल

इस दिन गाय को थोड़ा सा गुड़ व चने की भीगी हुई दाल खिलाई जाए तो इससे भी विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इस से शादी के योग बनते हैं।

4. बुजुर्गों को भेंट


गुरुवार के दिन बुजुर्गों को कुछ उपहार देने से भी गुरु ग्रह को मजबूती मिलती है। यूं तो बड़ों का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए, लेकिन गुरुवार के दिन भूलकर भी उन्हें अपमानित न करें।

मान्यता है कि गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना फलकारी माना जाता है।

Related News