आज हम आपको ऐसे ही एक केकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। इस केकड़े को 'दैत्य केकड़ा' के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे दुनिया का सबसे 'ताकतवर' केकड़ा कहा जाता है। इंसान की हड्डियां इतनी मजबूत होती हैं कि वो आसानी से टूटती नहीं हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा केकड़ा है, जो इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है। यह केकड़ा दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पाया जाता है। ये केकड़ा काफी बड़ा होता है। इसकी लंबाई एक मीटर होती है जबकि वजन 4.5 किलो के आसपास होता है।

इस केकड़े का नुकीला कांटा काफी मजबूत होता है। ये नारियल के बाहरी कवच को भी आसानी से तोड़ सकता है। इस खूबी की वजह से ही इसे 'कोकोनट क्रैब' भी कहा जाता है। इस कछुए में 3300 न्यूटन बल की ताकत होती है जिस से ये आसानी से हड्डियों को चकनाचूर कर सकता है।

ये सड़ी-गली चीजों को खाकर ही अपना गुजारा करते हैं। बात करे अमेरिका की चर्चित महिला पायलट अमेलिया ईयरहार्ट रहस्यमई तरीके से गायब हुई थी जिसके पीछे 'कोकोनट क्रैब' का ही हाथ बताया जाता है।

Related News