हम में से कई लोग कई खास सिक्कों या नोट्स को संभाल कर रखते हैं। इनमे एक रुपए का नोट भी शामिल है। ये नोट अब आसानी से नहीं मिलते हैं। लेकिन इन नोटों से पहले एक रुपए के जो सिक्के प्रचलन में थे उसकी काफी वैल्यू थी।

पहले एक रुपये के सिक्के में चांदी भी लगी होती थी, जिससे इसकी वैल्यू काफी ज्यादा होती थी। ऐसे में अगर आप इन्हे व्यापारी के पास जाए तो आपको इसके 700 गुना पैसे दे सकता था। सिक्कों में चांदी के अनुसार उनकी कीमत अलग अलग होती थी। इसी कारण कागज के एक रुपए के नोट प्रचलन में आए।

उस समय भारत में एक रुपए के सिक्के में 10.7 ग्राम चांदी होती थी। इसकी जगह फिर कागज से नोट बनाने जाए लगे। प्रथम विश्व युद्ध में हथियार बनाने के लिए सिक्के काम में लिए गए थे। अगर आज के हिसाब से उस सिक्के की चांदी की वैल्यू लगाएं तो उस वक्त के एक रुपये के सिक्के में 700 रुपये की चांदी लगी होती थी।

एक रुपए का नोट 30 नवंबर, 1917 को लॉन्च किया गया था। ये इंग्लैंड में छपता था और सफेद रंग का था। इसके बाद इसमें कई बदलाव हुए और साल 2017 में इस नोट के 100 साल होने तक इस नोट में 125 बार बदलाव किया गया था।

Related News