लाइफस्टाइल डेस्क। अभी हाल ही में भारत में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लगभग सभी घरों में तिरंगे भी लगाए गए और उसके सम्मान में देशभक्ति गाने भी लोगों ने गाए। दोस्तों इसी उपलक्ष्य में हाल ही में भारत के चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्टेडियम में एक साथ कई लोगों ने खड़े होकर लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। बता दें कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एन आई डी फाउंडेशन की ओर से बनाया गया। इससे पहले मानव छवि के रूप में सबसे बड़ा लहराता हुआ राष्ट्रीय ध्वज बनाने का रिकॉर्ड यूएई के नाम दर्ज था, जिसे भारत ने तोड़ दिया है।

Related News