लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में कई अजीबोगरीब और अनोखे लोगों ने जन्म लिया है, जिनको देखकर पूरी दुनिया के लोग कई बार हैरत में पड़ जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की एक ऐसे ही अनोखी महिला से मिलवाने जा रहे हैं, जिसका जन्म चार पैरों के साथ हुआ था। दोस्तों आमतौर पर हम सभी लोगो के दो पैर होते हैं, लेकिन दुनिया में एक महिला ऐसी भी थी, जिसके चार पैर थे। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि Josephine Myrtle corbin दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला थी, जिनका जन्म चार पैरों के साथ हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार मायरटल के साथ जुड़े दो अलग पांव कमजोर थे और मायरटल पूर्ण रूप से उनपर काबू भी नहीं पा सकती। बता दे की ये पैर उनके दूसरे पैरों के मुकाबले में छोटे व बेहद नाजुक थे। दोस्तों यह जब भी कहीं जाती थी, तो इनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। कई लोग इन्हें अजीबोगरीब और हैरत भरी निगाहों से भी देखते थे तो कई लोग इन्हें डरावना मानते थे।

Related News