आपने आज तक कई ऐसी इमारतें देखी होगी जो अपनी अनोखी खासियतों के कारण बेहद ही फेमस होती है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर साल सिर्फ पांच महीनों के लिए बनाया जाता हैं।

हम जिस होटल की बात कर रहे हैं वो स्वीडन में है। जो हर साल सर्दियों में बनाया जाता है। लेकिन ये 5 महीने के लिए बनता है क्योकिं इसके बाद ये पिघल जाता है।

इसे बनाने की परंपरा साल 1989 से ही चली आ रही है। यह 32वां साल है, जब होटल को बनाया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस साल आइस होटल में कोविड गाइडलाइन्स का भी ध्यान रखा जा रहा है।

यह अनोखा होटल टॉर्न नदी के तट पर बना है। नदी से करीब 2500 टन बर्फ निकाला जाता है और फिर अक्तूबर महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाता है।

होटल में गेस्ट्स के ठहरने के लिए कई कमरे बनाए जाते हैं और कमरों के अंदर का तापमान करीब माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहता है। हर साल करीब 50 हजार पर्यटक इस होटल में ठहरने के लिए आते हैं।

यह होटल अप्रैल महीने तक चलता है। उसके बाद यहां बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है, जिसके बाद होटल को बंद कर दिया जाता है। यहाँ ठहरने का किराया एक रात के लिए 17000 से लेकर लाख रुपए तक है।

Related News