आप जब किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते है तो सबसे पहले ड्रिंक्स और स्नेक्स आर्डर करते है। इसमें से एक ड्रिंक वर्जिन मोजितो है जो बहुत से लोगों को बेहद पसंद होता है। आप रेस्टोरेंट स्टाइल वर्जन मोजितो अपने घर में भी बड़ी आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वर्जिन मोजितो बनाने की पूरी विधि।

सामग्री

2 नींबू
चीनी का पाउडर
पेपरमिंट टेबलेट
पुदीना पत्ती (आधी कटोरी)
सोडा या स्प्राइट

वर्जन मोजितो बनाने की विधि

- सबसे पहले हम पेपरमिंट टेबलेट का क्रश कर लेंगे।
- एक गिलास लेकर उसके अंदर क्रश की हुई पोलो डालेंगे।
- अब ऊपर से दो चम्मच नींबू का रस डालेंगे।
- अब आधी कटोरी पुदीने की पत्ती डालेंगे।
- ये सभी चीजें गिलास में डालने के बाद इसें ऊपर से थोड़ी देर दबाएंगे।
- अब ऊपर से एक चुटकी से भी कम नमक डालेंगे।
- अब बर्फ के टुकड़े डालेंगे।
- अब पूरा गिलास सोडा वाटर या स्प्राइट से भर देंगे।
- आपका बेस्ट वर्जिन मोजितो तैयार है।

Related News