दोस्तों, आपको बता दें कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। हर शुभ कार्यों में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की जाती है। इस स्टोरी में आज हम आपको भगवान गणेश जी के ऐसे तीन चमत्कारी मंत्रों को बारें में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप से आपके हर कष्ट बहुत जल्द ही दूर हो जाएंगे। बता दें कि इन तीन 3 चमत्कारी मंत्रों का विधिवत जाप करने से 11 दिन में व्यक्ति का जीवन बदल जाता है।

बता दें कि भगवान गणपति अपने हर स्वरूप में जातक को प्रसन्नता और खुशियां प्रदान करते हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

1- गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, गणेश गायत्री मंत्र का 11 दिन तक शांत मन से 108 बार जाप करने से जातक पर गणेश जी विशेष कृपा बरसती है। मान्यता है कि गणेश गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है। हर काम में अनुकूलता प्राप्त होती है।

2- तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।।

तांत्रिक गणेश मंत्र का जाप 11 दिन तक 108 बार करने से जीवन से सभी क्लेश मिट जाते हैं। इतना ही नहीं जातक को धन, धान्य, सुख-समृद्धि, पराक्रम, विद्या तथा शांति की प्राप्ति होती है। जाप के दौरान मांस, क्रोध, मदिरा तथा पर स्त्री संबंधों से दूर रहें।

3- गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

मान्यता है कि गणेश कुबेर मंत्र से अपार धन की प्राप्ति होती है। इसके लिए जातक को 11 दिन तक शांत मन से 11 दिन तक 108 बार गणेश कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद व्यक्ति को धन के नए स्रोत मिलने लगते हैं तथा जीवन में खुशियों का आगमन शुरू हो जाता है।

Related News