सिद्धिविनायक श्री गणेश को कहा जाता है। प्राचीन समय से ही हम अपने किसी भी छोटे - बड़े शुभ कामों में सबसे पहले गणेश जी की पूजा करते है। हमारे देख में हजारों जगह गणेश जो के मंदिर स्थित है। जिनकी अलग - अलग मान्यताएं है। वे अपनी अलग ही पहचान लिए हुए बसे है। इनमें से मुंबई का सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की भी एक अलग ही पहचान है। गहरी आस्था के इस मंदिर में बॉलीवुड स्टार्स से ले कर आम लोग तक सिद्धिविनायक के दर्शन करने आते है। लेकिन कम ही लोग इसके आध्‍यात्‍म‍िक पहलू को जानते है।

1801 में बने इस मंदिर को 'नवरचना गणपति' के नाम से भी जाना जाता है। श्री सिद्धिविनायक मुंबई का प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मुंबई के महाराष्ट्र में बना हुआ है। इसे मूल रूप से 19 नवंबर 1801को लक्ष्मण विठू और देउबाई पाटिल के द्वारा बनाया गया था। यह मुंबई के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। खास बात यह है कि मंदिर में सिद्धि विनायक के लिए एक छोटा सा मंडप है। इसके गर्भगृह के लकड़ी के दरवाजे पर अष्टविनायक की छवियों के साथ खुदी हुई है।

गर्भगृह की अंदर की छत को सोने से गढ़ा गया है। इसी मंदिर में छोटा सा एक हनुमान जी का भी मंदिर है। यहां गणेश जी को नवसाचा गणपति भी कहते है, क्योंकि वे उनके भक्तों सारी की मनोकामना पूरी करते है। सिद्धीविनायक मंदिर मुंबई का सबसे अमीर मंदिर भी माना जाता है। यहां साल में मंदिर में भक्तों द्वारा 100-150 करोड़ो तक दान किया जाता है। मुंबई के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक सिद्धिविनायक मंदिर को माना जाता है।

Related News