शादी के खबरो के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक बहुत चर्चे में है, उनकी शादी सिर्फ अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चर्चा बटोर रही है। शादी के दिन प्रियंका और निक की वेडिंग लुक की बात करे तो दोनों बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे। ऑउटफिट से लेकर जूलरी बहुत ही खास रहा। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका की मेहँदी डिजाइन पर सबकी नजरे टिकी।

वैसे तो भारतीय शादी में मेहंदी और हल्दी का विशेष महत्व होता है। प्रियंका ने भी इन रस्मों को बखूबी निभाया। प्रियंका की मेहंदी का डिजाइन भी बहुत खास है। शादी की कुछ पिक्स आउट हुई है जिनमें प्रियंका के हाथ में लगी मेहदी काफी खुबसरत दिखाई दे रही है।

वैसे तो दुल्हन शादी की मेहंदी में अपने होने वाले जीवनसाथी का नाम लिखती है। लेकिन प्रियंका ने कुछ हटकर ट्राई किया और अपने पति के नाम के अलावा गिटार बनाया है। क्योंकि प्रियंका के पति गायक है और गिटार भी बजाते है।

Related News