मौका कोई भी हो मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, और अभी जैसे की सावन का समय है तो ऐसे में मेहँदी लगाना तो बनता है, लेकिन मेहँदी का डिजाइन तब खूबसूरत लगता है जब उसका रंग गहरा होता है , अब सवाल ये है कि आखिर मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें? मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है।

1. मेहंदी को देर तक रहने दें, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

2. नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है।

3. तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें,

4. बाम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है। दुल्हनें अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए मेंहदी पर विक्स या टाइगर बाम लगाती है।

Related News