भारत एक ऐसा देश है जहां पर राजा-महाराजों का शासन हुआ करता था। राजा के साथ उनकी रानियों के भी बहुत से किस्से आज भी हमें सुनने को मिलते हैं, आज हम आपको एक ऐसी महारानी के किस्से के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें एक ज़माने में देश की सबसे सुंदर महिला माना जाता था।

कहा जाता है कि महारानी इंदिरा देवी को बहुत ही सजने सवरने शौक था, उन्होंने 20वीं सदी की सबसे फेमस और इटली की एक जानी मानी जूता निर्माता कंपनी साल्वातोर फेरोगेमो को 100 जोड़ी जूते और सैंडल बनाने का आर्डर दिया था। इनमें से कुछ सैंडल में हीरे और बेशकीमती रत्न लगवाए थे। आज भी इस कंपनी के लग्जरी शो-रूम पूरी दुनिया में हैं।


महारानी इंदिरा देवी बड़ौदा राज्य की राजकुमारी थीं, बाद में उनका विवाह कूच बिहार के महाराजा जितेंद्र नारायण से हुआ। देश में सिल्क, शिफॉन साड़ियों को ट्रेंड बनाने का श्रेय उनको दिया जाना चाहिए।


महारानी इंदिरा की शादी की भी रोचक कहानी है। बड़ौदा के गायकवाड़ राजवंश से ताल्लुक रखने वाली इंदिरा की सगाई बचपन में ही ग्वालियर के होने वाले राजा माधो राव सिंधिया से पक्की हो चुकी थी। इस बीच वो अपने छोटे भाई के साथ 1911 में दिल्ली दरबार में गईं, वहीं उनकी मुलाकात कूचबिहार के तत्कालीन महाराजा के छोटे भाई जितेंद्र से हुई। कुछ ही दिनों में उन्हें उनसे प्यार हो गया और उन दोनों ने शादी कर लिया।

Related News