किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है और हर कोई हर दिन कुछ न कुछ नई जगहों पर जाना चाहता है। वे पिकनिक स्पॉट के बारे में भी सोचते हैं। आज हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि आप धरती पर स्वर्ग का द्वार देखना चाहते हैं तो चीन जरूर जाएं। चीन में तियानमेन पर्वत पर 4,196 फीट की ऊंचाई पर एक प्राकृतिक "स्वर्ग का द्वार" है।

इसे "स्वर्ग का द्वार" कहा जाता है। यह द्वार पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ऊपर जाने के लिए 999 सीढ़ियाँ और एक केबल कार नेटवर्क है। लोग सीढ़ियों से ऊपर जाना पसंद करते हैं।

बता दे की, हुनान प्रांत के नेशनल पार्क में स्थित इस जगह तक पहुंचने के लिए घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है। यह जगह जीवन में घूमने लायक जगहों में भी गिनी जाती है। ट्रिप एडवाइजर पर इस जगह को पांच में से 4.5 स्टार दिए गए हैं। इसे चीन के झांगजियाजी शहर का दूसरा सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल बताया गया है।

Related News