लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अधिकतर युवाओ के चेहरे पर हार्मोनल बदलाव और तरह-तरह की ऑइली चीजों के खानपान की वजह से चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। हम आपको बता दें कि कई बार पिंपल्स के कारण लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। दोस्तों अधिकतर लोग पिंपल्स को जड़ से सफाया करने के लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार पिंपल्स के दाग उनके चेहरे पर रह जाते हैं जो काफी कोशिशों के बाद भी हटने का नाम नहीं लेते हैं। दोस्तों आज हम आपको चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने का एक कारगर नुस्खा बताने जा रहे है। दोस्तो चेहरे से पिंपल्स के जिद्दी दाग हटाने के लिए आप नींबू के रस में शहद मिलाकर रोजाना दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर ले। आयुर्वेद के अनुसार नींबू में विटामिन सी के साथ सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है, जो चेहरे से दाग-धब्बे हटाकर बेदाग बनाने में मदद करता है।

Related News