लाइफस्टाइल डेस्क। मशरूम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिनका अलग-अलग रूप में हम इंसान सेवन करते हैं। मशरूम की कई किस्मे जहरीली भी होती है जिनसे हमारे लिए दूर रहना ही बेहतर है। मशरूम की कई प्रजातियां ऐसी भी है, जो अपनी अनोखी और खास खूबी के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही अनोखे मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। दोस्तों आज हम आपको डेविल्स टूथ मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी ऊपरी सतह सफेद रंग की है और उस पर लाल रंग के धब्बे बने होते हैं। आपको बता दे कि इस मशरूम को देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे इससे खून निकल रहा हो। अपनी इसी खास खूबी के कारण यह अनोखा मशरूम भी माना जाता है।

Related News