इतिहास के पन्नों को पलटकर देखा जाए तो इस दुनिया में अनेकों महान व शक्तिशाली पुरुषों का उल्लेख मिलता है। जहां अच्छे लोगों का जिक्र होता है वहां कुछ बुरे लोग भी देखने को मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको इतिहास के ऐसे क्रूर राष्ट्रपति का जिक्र है जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी।

आज हम आपको इतिहास के एक ऐसे ही क्रूर व तानाशाह व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी क्रूरता के लिए जाना जाता है। वह क्रूर व्यक्ति युगांडा का राष्ट्रपति था। ईदी अमीन राष्ट्रपति के रूप में लगभग 8 साल तक शासन किया और उसने अपने इस कार्यकाल के दौरान लोगों के ऊपर बेतहाशा जुल्म ढाए।

उसकी क्रूरता इतनी ही नहीं थी, वह इंसानों का मांस तक खाता था। इसके अलावा अपने साम्राज्य में रहने वाली खूबसूरत महिलाओं और लड़कियों को अपने हवस का शिकार भी बनाया करता था। इसके जुल्म की दास्तान रूह कंपा देने वाली थी, उसमें दया नाम की कोई चीज नहीं थी। उसके फ्रिज में से लोगों के कटे हुए सिर भी पाये गये। इसीलिए इस क्रूर राष्ट्रपति को 'मैड मैन ऑफ अफ्रीका' के नाम से भी जाना जाता है।

Related News