आपने आज तक कई तरह के घर देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 6 गज में ही बना है। ये फ्लैट दिल्ली में है। तो आइए जानते हैं इस घर के बारे में।

दिल्ली के बुराड़ी में, ये दिल्ली का सबसे छोटा घर चर्चा का विषय बन गया है।ये शानदार घर मात्र 6 गज में फैला है। लेकिन इसमें पूरा परिवार रहता है। तीन मंजिला ये मकान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

6 गज का ये मकान भले ही देखने में छोटा सा हो लेकिन इसमें आपको किचन, बाथरूम, बेडरूम,सीढ़ी और छत है। ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी और बाथरूम है। यहां से ऊपर चढ़ते हैं तो पहले मंजिल पर एक बेडरूम है। दूसरे मंजिल पर एक किचन है और फिर खुली छत है।

यह मकान एक अरुण कुमार नाम के मिस्त्री का था। ये उसी ने डिजाइन किया है, लेकिन चार साल पहले यह मकान पवन कुमार ने खरीद लिया। लोग हैरान हो जाते हैं।

Related News