कीवी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही त्वचा को साफ करने में भी यह सहायक है।

विटामिन सी से भरपूर कीवी का उपयोग त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए किया जा सकता है। इसलिए इस से जुड़े कुछ उपायों को आजमा कर आप बेहद ही ग्लोइंग स्किन पा सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह मुंहासों को कम करने में सहायक है। साथ ही इसके उपयोग से त्वचा में कसाव आता है। इसे फेस मास्क के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

रात में सोने से पहले कुछ बादाम भिगो दें। सुबह थोड़े से आटे में, बादाम और कीवी का पेस्ट डाल कर इसका मिश्रण बना लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगाए। इसके बाद इसे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका प्रभाव नजर आने लगेगा।

Related News