लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आमतौर पर लोग खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। दोस्तो आपको बता दें कि पूरी दुनिया में लाखों रेस्टोरेंट बने हुए जिनमें से कुछ रेस्टोरेंट अपने लजीज खाने के लिए जाने जाते हैं। दोस्तों दुनिया में कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे भी है जो अपने अजीबोगरीब नियम और खूबियों के लिए जाने जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रह है, जहां खाने का ऑर्डर आपको बिना बोले हाथो के इशारों से देना होता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दे की चीन के ग्वांगझू में बने साइलेंट कैफे (Silent Cafe) रेस्टोरेंट पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां पर हाथ के इशारों से आर्डर दिया जाता है। बता दे की इस अनोखे रेस्टोरेंट में ग्राहक हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बताता और उसके ऑर्डर उसके पास पहुंच जाता है। दोस्तों इस रेस्टोरेंट में चारों तरफ दीवारों पर साइन बोर्ड भी लगे हुए हैं जिसमें हाथ के अलग-अलग साइन की तस्वीरें छपी हुई है, जिसकी सहायता से भी आप मनचाहा ऑर्डर कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस अनोखे रेस्टोरेंट का संचालन दुनिया की मशहूर फूड चेन कंपनी स्टारबक्स करती है। दोस्तों इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले अधिकतर वेटर बहरे और मुक बधिर हैं।

Related News