आज आपको हम एक सुपर वेजिटेबल के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत सोने की बराबर है, जी हां हम बात कर रहे है ,हॉप शूट नाम की यह सब्जी 1000 यूरो प्रति किलो बिकती है यानी भारतीय रुपए इसकी कीमत 80 हजार से ज्यादा है। दाम सुनकर आप चौंकिए मत, आज हम आपको इस सुपर वेजिटेबल की खासियतों के बारे में बताते हैं।

यह सब्जी है हॉप शूट। इसकी कीमत 1000 यूरो यानी तकरीबन 80 से 82 हजार रुपए प्रति किलो है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके दाम के बावजूद भी दुनिया भर में इसकी काफी डिमांड है।
यह सब्जी है हॉप शूट।

हॉप शूट्स का जो फूल होता है उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। इस फूल का इस्तेमाल बीयर में किया जाता है। बाकी उसकी टहनी को कई तरह से खाया जा सकता है।



हॉप में कई तरह की ऐंटीबायॉटिक की प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसी कारण इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द को दूर करने से लेकर टीबी के इलाज तक में इसका उपयोग होता है।

Related News