दुनिया भर में कई जनजातियां हैं जिन्हे अपने रहन सहन, जीने के तौर तरीके और अजीब नियमों के कारण जाना जाता है। कई आदिवासी प्रजातियां ऐसी है जो आज भी हजारों साल पुराणी परम्पराएं निभज रही है। ये जंगलों में रहते हैं और सरकार भी इनके अधिकारों में दखल नहीं देती है। आज हम आपको ऐसी ही जनजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं इथोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति की। आइए जानते हैं इनके बारे में।

अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए जानी जाती है जनजाति

मुर्सी जनजाति के रीती रिवाज बेहद ही अजीबोगरीब है। इस जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। शुरुआत एक छोटी रिंग से होती है और धीरे धीरे रिंग का आकार बढ़ाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ये लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।

मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। ये जनजाति ये भी मानती है कि दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। इसी कारण से इन्होने सैंकड़ों लोगों को मार दिया है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसे ये लोग मार देते हैं।

इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने इनसे संपर्क करने पर बैन लगाया हुआ है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और इस जनजाति को देखना चाहता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर हमला न किया जाए।

Related News